Site icon Khabribox

आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अटारी वाघा बॉर्डर पर फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तान से भी दिखेगा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पंजाब के अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर आज सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा। देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फहराएंगे।

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्धघाटन करेंगे। अटारी वाघा बॉर्डर पर तिरंगे का नया पोल स्थापित किया गया है। जिस पर देश का सबसे 418 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। इसे बनाने से लेकर स्थापित करने में लगभग 4 करोड़ रूपये लगे हैं।

पाकिस्तान से भी दिखाई देगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी। वहीं, पाकिस्तान के झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। वहीं, अब नव स्थापित तिरंगे की ऊंचाई 418 फीट है जो पाकिस्तान से अधिक है। अटारी बॉर्डर पर तिरंगे के लिए लगाए गए पोल की ऊंचाई पाकिस्तान से भी 18 फीट ऊंची है। इस तिरंगे को पाकिस्तान भी देख सकेगा।

Exit mobile version