Site icon Khabribox

आज प्रधानमंत्री मोदी लखपत गुरूद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व समारोह को करेंगे सम्बोधित

प्रधानमंत्री मोदी आज लगभग साढ़े बारह बजे दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुरुपर्व समारोह को सम्बोधित करेंगे।यह गुरुद्वारा गुजरात के कच्छ में स्थित है।हर वर्ष 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक, श्रद्धालु गुरुद्वारा लखपत साहिब, गुजरात में श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाते हैं।

श्री गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे

श्री गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे।गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि।वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी।

सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था

पीएम मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है।उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर भी नजर आई, जैसे श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व,गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व।

Exit mobile version