Site icon Khabribox

भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृखंला का दूसरा मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृखंला का दूसरा मैच आज बुधवार को  अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच के लिए उप-कप्तान के एल राहुल, मयंक अग्रवाल और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मध्यक्रम के बैट्समैन श्रेयस अय्यर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। सूत्र ने बताया है, ‘शिखर और श्रेयस की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है । दोनों आगे सीरीज में हिस्सा ले सकेंगे ।

भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर श्रृखंला में एक-शून्य की बढ़त बना ली है।भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा ।

Exit mobile version