Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और उत्तराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम में बदलाव होगा। आज चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और मसूरी में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते रविवार को सुबह से हल्की ठंड रही और धूप रहीं और बीच-बीच में बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार जताए गये है।

Exit mobile version