आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों का, पढ़िए भविष्यफल

आज 29 अप्रैल 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश रखने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आर्थिक लाभ होगा। दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दानपुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। यदि आपको किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन फलदायक रहने वाला है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यवसाय में फायदा होगा‌। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। परिवार में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए कल का दिन शुभ रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको अच्छा सौदा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नई योजनाओं को अच्छे से लागू कर पाएंगे। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए-नए विचार आएंगे। धन प्राप्ति की कोशिशें कामयाब होंगी। कल आप अपनी खोई हुई ऊर्जा को वापस हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए गए प्रयास कल आपको आश्चर्यजनक रूप से लाभ दिलाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नयी योजनाएं सफल होंगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। क्रिएटिव काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। कारोबार में पार्टनरशिप का फायदा मिलेगा। नया कारोबार शुरू करने जा रहे हैं तो जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। सफलता मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों लाभ मिलेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आज वाहन और घर के उपकरणों पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। मित्रों और किसी करीबी संबंधी की बातों से आपको खुशी मिलेगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान का भी लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।