आज 03 दिसंबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबी परेशानियों के बाद आज आपको कुछ राहत मिल रही है। अगर आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आप निकट या दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल रहेंगे और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। आज आप जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। लेकिन आपको जेब का ध्यान रखते हुए खरीदारी करनी होगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और खूब धन भी प्राप्त होगा। कारोबार की गति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आज आप व्यवसाय का स्थान बदलने के बारे में भी सोचेंगे, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे और परिवार में सभी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज आपको आलस्य और आराम छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने कारोबार को गति दे पाएंगे। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज पारिवारिक जीवन के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। योजना बनाकर चलने से आज आपके सभी कार्य सफल होंगे और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिल सकता है। खुद का बिजनस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रसिद्धि चारों ओर फैलेगी, जिसका आप भरपूर लाभ उठा पाएंगे। कुछ नए शत्रु भी पैदा हो सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनस में आप कोई नई डील फाइनल करेंगे, जिससे आपको मुनाफा भी होगा। अगर परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर हो जाएगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज दैनिक कार्यों पर विशेष ध्यान देना होगा, आप उन कार्यों को काफी समय से टालते आ रहे हैं, अब उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। व्यापार करने वाले लोगों को आज नए संपर्कों से लाभ होगा और व्यापारिक कार्यों में फायदा भी मिलेगा। नौकरी करने वालों के अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और समय पर कार्यों को पूरा भी करेंगे।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने का विचार कर रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं की स्वयं जांच कर लें अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कई खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने का परिवार के साथ प्लान बन सकता है। आज के दिन परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।