आज 16 फरवरी 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभदायक रहेगा। तरक्की मिलने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। बिजनस में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। इससे आपको सफलता मिलेगी और आपके लिए लाभ का दिन है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन करियर में लाभ होगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुखों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, लेकिन यात्राओं में अपने सामान की रक्षा करें। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए प्लान बनाएंगे। कोई पुराना कर्ज चुकाने में कामयाब होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी दोस्त के व्यवहार से मन में कड़वाहट आ सकती है। फालतू खर्च से बचें। आर्थिक मदद भी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ मिलेगा। करियर में लाभ के योग हैं। बुद्धि और तरक्की दोनों में बढ़ोतरी होगी। समाज के लिए कोई शुभ काम कर सकते हैं। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन में भी वृद्धि होगी। आपका दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभ और सुखों में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। मन खुश रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। शाम को आपकी योजनाएं पूरी होंगी जिससे फायदा होगा। काम बढ़ेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके करियर में तरक्की होगी।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर में सफलता का दिन है। दिन सफलता भरा रहेगा। बिजनस में अच्छा मुनाफा होगा जिससे खुशी मिलेगी। जीवन में खुशियां आएंगी। खर्चे कम होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके लिए लाभ और तरक्की के योग बने हैं। आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं और कहीं से खुशखबरी आपके लिए आ सकती है।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ से बचत बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीत हासिल होगी। तरक्की के योग हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको परिवार के लोगों से आर्थिक मदद मिलेगी और आपका दिन तरक्की से भरा होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में सफलता और तरक्की मिलेगी। करीबी या दूर की यात्रा का योग है। धन में वृद्धि होगी। लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए कहीं से धन प्राप्ति के योग हैं। आपका दिन शुभ है और कारोबार में लाभ होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य से भरपूर होगा। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और बिजनस में लाभ होगा। तरक्की होगी। नई योजनाएं बनेंगी जिससे आगे चलकर धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगामन शांत रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत करने के हुनर और कलात्मक कौशल से सफलता मिलेगी। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि हो सकती है। तरक्की होगी और योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा। आपको कारोबार में धन लाभ और तरक्की हासिल होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कुछ परेशानियों और खर्च के बाद फायदा होगा। सामाजिक विषयों का अध्ययन करने में मन लगेगा। धन लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी और धन में वृद्धि होगी। किसी पर खर्च हो सकता है। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आप बेफिजूल के खर्चों पर अधिक धन व्यय करेंगे, इसलिए आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें।