Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा सभी राशियों का भाग्य, पढ़िए भविष्यफल

आज 21 सितंबर 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी करने वाले भी अपने कार्य में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करते रहेंगे। व्यापार में कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं। आप किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं वह पारिवारिक मामला भी हो सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े हुए सॉफ्टवेयर डेवलपर यदि अपनी नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं तो इस सप्ताह जरूर अप्लाई करें नई जॉब मिलने का योग बन रहा है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा आपके कर्मचारी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले अपनी नई योजना पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापारियों को यह सलाह दी जाती है कि नए लोगों से कोई अनुबंध करने से पहले विचार जरूर कर लें।नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा प्रेशर वाला रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को उच्च अधिकारियों का दबाव झेलना पड़ेगा। वाहन को बड़ी सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट लगने का योग दिख रहा है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि वालों के लिए व्यापार में पार्टनर से किसी बात को लेकर परेशानी आ सकती हैं। नौकरी करने वाले अपने बॉस के साथ अच्छा व्यवहार करें नहीं तो उनसे विवाद बढ़ सकता है। परिवार में माता-पिता से अनबन तनाव का विषय रहेगा। आप अपनी बात को मनवाने की जिद ना करें।‌आप सर दर्द से पीड़ित रह सकते हैं कुछ लोग जो स्पॉन्डिलाइसीस रोग से पीड़ित है उनको कष्ट ज्यादा रहेगा। 

सिंह (LEO) : आपका निर्णय आपको कार्य में अच्छी सफलता दिलाएगा। जो भी रणनीति आप बनाने वाले हैं आपके सहकर्मी को थोड़ा सा परेशान जरूर करेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जो छात्र हैं उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है मन लगाकर पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी। लव लाइफ में आपका प्रेमी खुश रहेगा और साथ में आप अच्छा टाइम बिताएंगे। खानपान पर विशेष ध्यान रखें खुली चीजों को ना खाएं फूड प्वाइजनिंग संबंधी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। 

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि वालों के लिए दिन शुरुआत तो अच्छी रहने वाली है। प्रॉपर्टी का कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे। नए ग्राहक मिलने से और उनको प्लाट या मकान बेचने से प्रॉपर्टी डीलरों को आर्थिक लाभ जरूर होने वाला है। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए कर्मचारी या एजेंट पॉलिसी बेचने के लिए लोगों से मिलेंगे लाभ जरूर होगा। पत्नी के साथ अपने व्यवहार को मधुर रखें आपके पारिवारिक जीवन में खुश रहेगी। हृदय संबंधी रोग से पीड़ित लोगो के लिए यह सप्ताह बहुत कष्ट देगा। फास्ट फूड और जंक फूड से आपको बचना चाहिए।

तुला (LIBRA) : तुला राशि वालों के लिए व्यापारिक यात्रा पर जाने का है जहां से आपको व्यापार में वृद्धि करने का सहयोग मिलेगा।  कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है उनको प्रसिद्धि मिलेगी और प्रगति भी होगी। नौकरी करने वाले अपने काम को अच्छे से करेंगे जिससे उनको सम्मान भी मिलेगा। प्रेमी के साथ किसी यादगार यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना निश्चित तौर पर आपको सेहतमंद रखेगा और आप स्वस्थ रहेंगे। 

वृश्चिक (SCORPIO) : आज दिनवृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा सा मुश्किल भरा रहेगा। व्यापार में सतर्क रहिएगा कोई आपको धोखा दे सकता है। नौकरी में आपको प्रगति मिलेगी ऐसा स्पष्ट रूप से दिख रहा है। सिविल इंजीनियरों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जन कल्याण की योजनाओं से जुड़े हुए लोग अपने कार्य से लोगों में पहुंच बनाएंगे। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है परिवार में सभी लोगों से मेलजोल अच्छा रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक और प्रसन्नता देने वाला रहेगा। आप अपने कार्य को बहुत अच्छी तरीके से करेंगे जिससे आपको ख्याति भी मिलेगी। नौकरी में भी आप अच्छा कर रहे हैं। व्यापार करने का विचार आ सकता है लेकिन आपको यह सलाह है कि अभी उचित समय नहीं चल रहा है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन माता का स्वास्थ्य जरूर गड़बड़ होगा जिस कारण आप डॉक्टर की सलाह लेंगे। 

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वालों के लिए मनोकामना पूर्ति करने वाला दिन है। आप जो सोच रहे हैं वह पूर्ण जरूर होगा। अपने व्यवहार में थोड़ा सा सुधार जरूर करना चाहिए। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोग यह ध्यान दें कि उनके पास कुछ दवाएं एक्सपायर हो गई हैं उसको उचित स्थान पर रखें। इस सप्ताह सरकारी डॉक्टरों का स्थानांतरण हो सकता है जिससे उनको परेशानी आएगी। पारिवारिक मामलों में तुरंत निर्णय लेने और देने से बचें आप देखेंगे बहुत सी परेशानी दूर हो जाएगी और आपस में अनबन खत्म हो जाएगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला और नए लोगों से मुलाकात भी कराएगा जो व्यापार में प्रगति कराएंगे। नए प्रतिष्ठान को खोलने की योजना बनेगी। भाग्य पक्ष का बड़ा सहयोग मिलने वाला है जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें। परिवार में सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और आपके पुराने कर्ज को खत्म करने के लिए आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। दांत की पीड़ा से परेशान रहेंगे किसी दांत के डॉक्टर से सलाह लेंगे। कुछ लोग नेत्र रोग से भी परेशान होंगे आई साइट कमजोर हो रही है। 

मीन (PISCES) : दिन मीन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में नई योजना और नई रणनीति पर काम करना पड़ेगा। व्यापार में प्रगति के लिए अपने टीम को प्रशिक्षित करेंगे। कुछ लोगों को विदेश में नौकरी मिलने का योग बन रहा है। जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक हैं उनको इस सप्ताह पढ़ाई का वीजा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चे इस सप्ताह परीक्षा में भाग लेंगे और सफलता भी अर्जित करेंगे। कुछ लोग बैकबोन पेन और कमर दर्द से परेशान रहेंगे शरीर में कैल्शियम की कमी भी हो सकती है।

Exit mobile version