Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 19 अगस्त 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। आपको निजी जीवन से लेकर करियर-कारोबार तक में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि शुरुआत सामान्य रहने वाली है। इस दौरान व्यक्तिगत और पेशेवेर रूप से खुद को मजबूत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

वृष (TAURUS) : वृष राशि के जो जातक किसी कार्य विशेष के लिए बीते कुछ समय से लगातार प्रयासरत हैं, पढ़ाई से जुड़ी सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले उनका पूर्वार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार और जीवन से जुड़े अहम कार्यों को इसी दौरान करने का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन (GEMINI) : सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो उम्मीद का दामन बिल्कुल न छोड़ें क्योंकि आज उसमें आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। समय नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके शुभचिंतक आपको नेक सलाह देते हुए नजर आएंगे, जिस पर अमल करके आप अपनी चीजों को सुव्यवस्थित कर सकते हैं।

कर्क (CANCER) : किसी भी फैसले को लेते समय जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते में मिठास बनी रहे और किसी प्रकार की गलतफहमी न पैदा हो इसके लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें। आज दिन की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

सिंह (LEO) : : जातकों को अपनी ऊर्जा, धन और समय का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। दिन की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान कार्य विशेष के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर भी अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। समय ज्यादा अनुकूल रहने वाला है।

कन्या (VIRGO) : यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में मनचाही सफलता और खुशियां मिले तो आपको अपने कार्य और व्यवहार में आमूलचूल बदलाव लाना होगा और अपने शुभचिंतकों को नाराज करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपकी किसी बात या व्यवहार से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। वाद-विवाद बढ़ने पर वर्षों से बने रिश्ते में दरार आ सकती है। करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहे इसके लिए दूसरों से अपेक्षा करने करने की बजाय आपको खुद ही आगे बढ़कर प्रयास करना होगा।

तुला (LIBRA) : करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम और रिश्ते-नाते की दृष्टि से मध्यम फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातक हो या फिर व्यवसाय से जुड़ा कारोबारी, वह अपना शत प्रतिशत अपने कार्य में देता हुआ नजर आएगा। खास बात कि उसके प्रयासों को सौभाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभता-सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। यदि आपके कारोबार में बीते समय से कोई अड़चन आ रही थी वह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से दूर हो जाएगी।

धनु (SAGITTARIUS) : यह सप्ताह जीवन के नये अवसरों को लेकर आने वाला है, लेकिन उसका लाभ उठाने के लिए आपको आलस्य और आशंका को त्याग कर कठिन परिश्रम और प्रयास करना होगा। कारोबार में लाभ तो होगा लेकिन साथ ही साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। त्योहार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : रोजगार में सफलता मिलेगी। मार्केंट में आपकी साख बनेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी नई चीज के क्रय से खुशियों का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में लोगों का सपोर्ट मिलेगा। अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की प्लैनिंग कर रहे थे, तो बाधाएं दूर होंगी।

मीन (PISCES) : धैर्य और समझदारी से काम लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके रिश्ते को और उलझा सकते हैं। बहुत ही बुद्धिमानी से अपने पैसों का उपयोग करें। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें कई नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Exit mobile version