Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी 12 राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 25 अगस्त 2024 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : कोई परेशानी वाला या शादी-ब्याह तय हो चुका है तो कुछ परेशानी आ सकती है, इस बात का ध्यान रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में आय की स्थिति बड़ी अच्छी हो जाएगी। व्यापार में लाभ होगा।

वृष (TAURUS) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन (GEMINI) : आपको करियर में तरक्की व ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। पेशेवर मोर्चे पर आपके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन आगमन होगा और आप बचत करने में सफल रहेंगे।

कर्क (CANCER) : करियर और कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे और आपके पद एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन गुडलक लिए हुए है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप अपनी सूझबूझ से अपने विरोधियों पर काबू पाने में कामयाब होंगे।

सिंह (LEO) : : किसी सामाजिक संस्था द्वारा आपके गुड वर्क के लिए भी सम्मानित किया जाएगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी, व्यापार करने वाले अपने व्यवसाय की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : ज्यादा मेहनत करने पर भी अच्छे परिणाम शुरुआत में नहीं मिलेगा। किसी ऑफिस के कार्य से आपको कहीं जाना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा पर कुछ लोग जायेंगे या किसी मंदिर का दर्शन करने इस सप्ताह के अंत में जायेंगे।

तुला (LIBRA) : कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग करते हुए लोगों से संपर्क करेंगे और अपने क्लाइंट बेस को बढ़ाएंगे। आपका प्रचार इस सप्ताह अच्छा परिणाम देगा, लोग आपसे संपर्क करेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार में कलह से आपको बचना है, आपको सुख शान्ति बनाकर रखनी होगी। शेयर बाजार में निवेश करते समय ध्यान अवश्य रखिएगा नुकसान होता हुआ दिख रहा है।

धनु (SAGITTARIUS) : नए लोगों से रिश्ता जुड़ेगा। आपकी शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। किसी पारिवारिक शादी के समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान बहुत ही आनन्द और प्रसन्नता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (CAPRICORN) : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी का साथ होगा। राजनीतिक लाभ होगा। अंत में आय की स्थिति बहुत सुदृढ़ होने वाली है। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य अच्छा हो जाएगा। भाग्य साथ देगा।

मीन (PISCES) : दोस्तों और परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। नए स्रोत खोजने में सफल हो सकते हैं। आप कोई अतिरिक्त काम या कुछ और नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और आय का यह स्रोत विदेश से संबंधित हो सकता है।शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। साथ ही, परिवार के करीब रहेंगे और उन्हें देखने में सक्षम होने से आप मानसिक रूप से शांत और खुश महसूस करेंगे।

Exit mobile version