Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 24 फरवरी 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। यात्रा के योग हैं और आपको उच्चाधिकारियों की बातों से संभलकर चलने की जरूरत है। वरना विवाद हो सकता है, जिससे कानूनी मामले उलझ सकते हैं। शाम को योजनाएं सफल होंगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यापार में किसी व्यापारी से अनबन हो सकती है। सावधान रहें। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने घर के लिए कोई जरूरी चीज खरीदेंगे तो आपके शुभ खर्च में वृद्धि होगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। कारोबार में भाग्य का साथ देगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। राजनीति से जुड़े लोग कुछ भी नया न करें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोपहर बाद किसी काम में व्यस्त हो जाएंगे। पुण्य कार्य से लाभ होगा। आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं और आपका खर्च भी इसमें काफी हो सकता है।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। तरक्की के योग हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्छे कामों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। ज्यादा काम से थकान हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्यशाली है। सफलता मिलेगी और आपका दिन शुभ होगा। जो काम चल रहे हैं उसमें सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। दिन आराम से बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। कारोबार में भी लाभ होगा। आपको दूसरों पर ध्‍यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करने की सलाह है। आपकी तरक्‍की होगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपके लिए उत्तम संपत्ति के योग बन रहे हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर लेंगे। शाम से रात तक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी शुभ समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। तरक्की के योग हैं और आपके आनंद में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आपको हर कार्य में लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी और आपका दिन सुख-समृद्धि से भरा होगा। व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। विवाद और परेशानियां आएंगी। शाम तक इनसे निपटने पर काम बनेंगे। अपनी कार्यकुशलता से परेशानियां कम होंगी। रात में किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में समय बिताएंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन खुशहाली में बीतेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन तरक्‍की से भरा होगा। नई डील से अचानक लाभ होगा। तरक्की मिलेगी। महत्वपूर्ण काम करते समय या गाड़ी चलाते समय तनाव न लें। हर तरह के जोखिम से बचें। सेहत पर ध्‍यान देने की सलाह है। बाहर का खाना खाने से बचें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। किसी बड़ी सफलता की खुशी मिलेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। बातचीत से समस्याओं का समाधान करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको खुशी होगी। धन में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताने का मौका मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन बच्चों की तरफ से खुशियां लेकर आएगा और आप उनके करियर को लेकर खुश रहेंगे। दिन अच्छा है। जिन युवाओं ने करियर की शुरुआत की है, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version