आज 28 अगस्त 2024 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : परिवार और मित्रों के साथ आप कहीं बाहर फैमिली टूर पर जा सकते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। साथ ही आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं, मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।
वृष (TAURUS) : आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल जाए। यदि संतान के लिए परेशान हैं, तो इस सप्ताह आपको खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपका कोई विशिष्ट व्यक्ति आपको कोई बड़ा लाभ पहुंचा सकता है। घर में माहौल शानदार रहेगा। बच्चों की इच्छा की पूर्ति के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : समस्याओं के चलते आप थोड़े परेशान रह सकते हैं, हालांकि दिन आपके लिए सामान्य से ठीक रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे, प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां नजर आएंगे। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव बन सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।
कर्क (CANCER) : आप बहुत सोच विचार कर कार्य करें, आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में किसी विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा यह होगा अपनी सूझबूझ से परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। साथ ही परिवार के साथ समय बिताएं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।वाणी पर संयम रखें।
सिंह (LEO) : आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होना। साथ ही आपको राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिससे आपके रसूख में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : आर्थिक स्थिति अच्छी है। आपकी यात्राएँ सफल रहेंगी। ऑफिस के काम में मतभेद होने की संभावना है और यदि आपका व्यवसाय साझेदारी में है तो आपके पास मौजूद प्रोजेक्ट परेशानी का कारण बनेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : यात्रा आनंद लेकर आएगी और आप यादें संजोकर रखेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता पाने के लिए आपको अथक परिश्रम करने और अपने काम की उचित योजना बनाने की जरूरत है। सेहत में सुधार होगा और खुद पर भरोसा रखकर फैसला लेने से आपको फायदा होगा। आप परिवार के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्यक्षेत्र में अचानक सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। यात्राएं अच्छे परिणाम दिखाएंगी और आप यात्रा की योजना ठीक से पूरी करेंगे। आप परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। किसी भी रिश्ते में समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर होता है।
धनु (SAGITTARIUS) : जश्न का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और किसी बुजुर्ग की मदद से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। परिवार में किसी युवा के कारण आपका तनाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। करियर के लिहाज़ से भी आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों से सुझाव लेने से व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। गुरुजनों के मार्गदर्शन से युवाओं को अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और तनाव से बचें। दूसरों के साथ व्यक्तिगत मेलजोल महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपका प्रोत्साहन बच्चों में चमत्कारिक प्रभाव डालेगा। मल्टीलेवल मार्केटिंग में किए गए कार्य से धन लाभ के योग हैं। दूसरों की बातों का आँख बंद करके अनुसरण करना आज आपको किसी परेशानी में डाल सकता है।
मीन (PISCES) : आज एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुभव महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा। आपका खर्चीला स्वभाव आपको कंगाली के कगार पर धकेल सकता है। युवाओं को प्यार की प्रगति प्रोत्साहित करेगी। व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें। आप उन मामलों से दूरी बनाए रखने में सफल होंगे, जो आपसे बिल्कुल भी संबंधित नहीं होगी।