Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 27 सितंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : कानूनी अड़चन दूर होगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। 

वृषभ (TAURUS) : शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) : पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

सिंह (LEO) : आज अच्छा धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। दोस्तों से मिलेंगे।

कन्या (VIRGO) : अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि कमाई के अच्छे संयोग बने हुए है। आपको आज पद प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आपका आज पूरा हो सकता है। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और आज आपका सुचारू रूप से चलेगा। चतुराई और अनुभव से आज आप काम निकालने में सफल रहेंगे। आपको आज बिना सभी पक्षों को समझे निवेश करने से बचना चाहिए। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

तुला (LIBRA) : सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या आपको आज हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको आज मदद मांगने पर पूरा सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी। कार्यक्षेत्र में अपने पराक्रम से आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ जन सहयोग बनेंगे। अपनी आलस्य वाली आदत पर अंकुश लगाए। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। धैर्य रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : आप अपने  कार्यक्षेत्र में उन्नति करने में सफल होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से प्रशंसा एवं सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से कोई सूचना प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को कम ना होने दे। नवीन व्यापार शुरू करेंगे। सरकारी नौकरी के बजाए प्राइवेट नौकरी को ढूंढने का प्रयास करें। आपको जल्दी सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : धन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय विशेष शुभ फलदायक रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने से धन लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा शासन सत्ता में बैठे किसी विशिष्ट व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूर होगा। धन लाभ होगा। सामाजिक कार्य में अभिरुचि रहेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सुख सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कृत्य, पूजा, पाठ ,ध्यान, आदि के अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आर्थिक लेनदेन के समय विशेष सावधानी बरतें। जल्दी बाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले। आर्थिक रूप से अचानक लाभ होने की योग बनेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। संयमित जीवन शैली का जीवन यापन करें। ध्यान, व्यायाम करते रहे। विशेष रूप से जोड़ों में दर्द संबंधी बीमारियों के प्रति सावधान रहें।

मीन (PISCES) : कार्य क्षेत्र में आपके क्रोध एवं वाणी का संयम रखना होगा। अन्यथा बना काम बिगड़ जाएगा। व्यापार में विघ्न बाधा सकती है। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई झटका लग सकता है।‌ उद्योग धंधे में की योजना में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

Exit mobile version