Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 17 नवंबर 2024 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। कमीशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को समय पर टारगेट पूरा होने से एक अलग उत्साह महसूस होगा। कामकाजी महिलाओं का न केवल कार्यस्थल पर बल्कि घर पर भी सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और उनकी संचित संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय अच्छा है।

वृषभ (TAURUS) : किसी मित्र की सलाह या मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सत्ता एवं शासन सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग काफी समय से अपना खुद का बिजनस शुरू करने की सोच रहे थे, उनकी इच्छा पूरी होगी। किसी नए कार्य के प्रारंभ होने से मन में उत्साह रहेगा।

मिथुन (GEMINI) :कारोबार से जुड़ी कुछ चुनौतियां परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक अधिक काम का बोझ पड़ सकता है। वरिष्ठों और सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

कर्क (CANCER) : मौसमी या पुरानी बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी को अपशब्द कहने से बचें, अन्यथा वर्षों से बने रिश्ते टूट सकते हैं या रिश्तों में दरार आ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें।

सिंह (LEO): कोई बड़ी समस्या सुलझने या रुके हुए काम पूरे होने से राहत महसूस होगी। प्रोफेशनल लाइफ में इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों आपके प्रति पूरी तरह मेहरबान रहेंगे। करियर और बिजनस के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और लाभदायक साबित होंगी। धीमी गति से ही सही लेकिन कारोबार में मुनाफा होता रहेगा।

कन्या (VIRGO) : आपके जीवन में अचानक कोई बड़ी समस्या आने से मन थोड़ा व्यथित रहेगा। हालांकि, आप अंततः अपने करीबी दोस्तों की मदद से इस पर काबू पाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में बदलाव के कारण आपको लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है।

तुला (LIBRA) : करीबी दोस्तों या परिवार के साथ किसी पर्यटक या धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है। यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए और बेहतर अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता में अटकी हुई समस्याएं जैसे प्रमोशन या ट्रांसफर का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। इसका असर वृश्चिक राशि के कर्मचारियों और विद्यार्थियों पर अधिक देखने को मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स और जूनियर्स से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा, ऐसे में आपको अपना काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : वाणी और विवेक से कोई बड़ा कार्य करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा वालों को सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ी सफलता या सम्मान प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के दूसरे भाग में घर की साज-सज्जा या सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

मकर (CAPRICORN) : आज दिन की शुरुआत शुभ और लाभदायक रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के पहले भाग में आपको अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। इस अवधि में जल्दबाजी या भ्रम की स्थिति में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए एकाग्र मन से पढ़ाई करनी होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत धैर्य और विवेक की आवश्यकता होगी। अगर आपने हाल ही में कोई काम शुरू किया है तो उसमें सफलता पाने या मनचाहा लाभ पाने के लिए आपको धैर्य के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी, अन्यथा जो सफलता आपके करीब है वह आपके हाथ से फिसल सकती है। आप अनावश्यक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। इस दौरान आपको किसी छोटे से काम को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

मीन (PISCES) : दिन अच्छा रहेगा। यह सप्ताह आपको करियर और बिजनस में मनचाही सफलता देगा। अगर आप विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयास कर रहे थे तो इस संबंध में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं का घर और ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।

Exit mobile version