Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 20 जनवरी 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चों में अधिकता रहेगी, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों से व्यापार की आप योजना बनाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कामों को पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी काफी रुचि रहेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बढ़ेंगे। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने विरोधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको धन लाभ मिलने से खुशी होगी। यदि आपका कुछ लेनदेन रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट आप थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक क्षमता पहले से बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी के कहने में आकर अपने  बिजनेस में कोई बदलाव न करें। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए काम को लेकर भी आपका थोड़ी टेंशन रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई निवेश आपको सोच समझकर करना होगा। कामों में आपको कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नए काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप घर-परिवार में सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत का‌ ध्यान रखें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। लंबी निवेश योजनाओं को गति मिलेगी। आपके काम की गति काफी तेज रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा।

Exit mobile version