Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 10 फरवरी 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको दूसरों की मदद करने से खुशी मिलेगी। दिन परोपकार के काम में बीतेगा और आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों से आपके साथी परेशान हो सकते हैं। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। लाभ के योग बने हैं और आपका दिन परिवार के लोगों के साथ अच्छा बीतेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में लाभ के योग हैं। आपको मुनाफा काफी अच्‍छा मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन लाभ और सफलता से भरा होगा।
आपके लिए तरक्‍की के योग भी बने हैं। काम बहुत रहेगा। फालतू खर्च से बचें। शाम से रात तक आपको तेज गाड़ी चलाने में सावधान रहने की सलाह है। किसी खास इंसान से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी के परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आपको लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में तरक्की होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको जल्दबाजी में भावुक होकर कोई फैसला न लेने की सलाह है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपका दिन सफलता से भरा होगा और आपको बेहतर अवसर प्राप्‍त होंगे।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। राजनीति में बड़ी सफलता मिल सकती है। बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको सेहत की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खाने-पीने का ध्यान रखें, वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आपको लाभ और सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। तरक्की का दिन है। दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगेगा। घर की समस्याएं सुलझ जाएंगी। दोस्तों से मदद मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके जीवन में तरक्‍की के योग बने हैं और धन लाभ भी होगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिश्रम से सफलता मिलेगी।‌ शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। नए रास्ते खुलेंगे। आपको सम्मान मिलेगा। भागदौड़ की वजह से सेहत खराब हो सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिल सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। अपने लोगों से मुलाकात होगी। आपकी किसी अपने से मुलाकात होगी। आपका दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। आपको कहीं से अच्‍छे कार्य को पूरा करने बुलावा आ सकता है। सोचसमझकर काम करें।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। व्यापार बदलने का विचार कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन टल भी सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, गाड़ी खराब होने से खर्च बढ़ सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। तबीयत खराब होने से परेशानी और खर्च हो सकता है। कोई प्रॉपर्टी खरीदते-बेचते समय उसके सारे नियम-कानूनों को ध्यान से समझ लें। सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपको पैसों के मामले में किसी से लेनदेन करने से बचने की सलाह है। धन लाभ के योग हैं। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।‌ राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

Exit mobile version