आज 14 फरवरी 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं, जिससे अच्छा अनुभव होगा। दिन भर की भागदौड़ से आपको शाम तक काफी थकान लग जाएगी और फिर किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई रुका कार्य पूरा कर लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। करियर में लाभ का दिन है और परिवार के लोगों के साथ आपका वक्त काफी खुशहाल बीतेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से मान-सम्मान बढ़ेगा। धन खर्च बढ़ेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। दिन व्यस्त रहेगा, फिजूलखर्ची से बचें। किसी प्रिय और महान व्यक्ति से मिलने से मनोबल बढ़ेगा। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका दिन शुभ होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला लेने से बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम से देर रात तक किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको इसमें धन और समय दोनों खर्च करने पड़ सकते हैं। तरक्की के योग हैं।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं और आपके लिए कारोबार में सफलता की संभावना बन रही है। खानपान का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ सकती है।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर में सफलता का दिन है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके लिए तरक्की के योग बनेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। कहीं से कोई काम की सूचना आपके लिए आ सकती है। आपको कारोबार में किस्मत का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सम्मान मिलेगा। भागदौड़ की वजह से सेहत बिगड़ सकती है, सावधान रहें। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको दूसरों को देखकर अच्छे कार्य करने का मन करेगा। धन में वृद्धि के योग हैं और आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से परेशानी हो सकती है और किसी दोस्त से आपका विवाद हो सकता है। आपको कहीं घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। खर्च बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। वाणी पर संयम रखें।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा।
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी से आज कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं, जो लोग नौकरी को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चो को ध्यान में रखकर कामों को करने की आवश्यकता है। आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी तरक्की के योग हैं।