Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 20 फरवरी 2025 है। आज गुरुवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन शुभ है। धन प्राप्ति के भी योग हैं। आपके लिए नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। मन प्रसन्न रहेगा। तरक्की के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आज संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धन लाभ हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और आपको नौकरी में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। रहन-सहन और खान-पान में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आलस्य छोड़कर सक्रिय रहें। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सरकारी यात्रा के योग हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।अच्छे दोस्तों की मदद से मन की निराशा दूर होगी। शाम से रात तक पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। रात में धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता लेकर आएगा। हर कार्य शुभ होगा और कहीं से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके करीबी दोस्तों की मदद से व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि और अचानक धन लाभ से आपका मनोबल बढ़ेगा। विवाद करने से बचें। आपके धन के मामले में सावधानी के साथ फैसला लेने की सलाह है।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आय में अच्छी वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्य से भी धन लाभ होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान की उच्च शिक्षा या शोध कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग प्राप्‍त होगा और कारोबार में भी आपको लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। आपका मन पढ़ाई में लगेगा और आपके लिए कहीं से धन लाभ के योग बन रहे हैं। रात का समय सामाजिक कार्य में बीतेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन किसी महान व्यक्ति की मदद से मिल सकता है। संतान और बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके धन में वृ‍द्धि होगी और रुके कार्य बनेंगे। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और परिवार के लोगों से कोई मदद मिलने के योग हैं। आपको रुके धन का लाभ मिलेगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी कारण से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। छोटी यात्रा के योग हैं। अपनी सेहत का ध्‍यान रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन मान सम्‍मान और लाभ से भरा होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और आपको हर कार्य में मनचाहा परिणाम प्राप्‍त होगा। आपके भाग्य का उदय होगा। धन, कर्म और कीर्ति में वृद्धि होगी। अच्छे परिवर्तन होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको धन लाभ होगा और कार्य पूर्ति होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। विवाह के बहुत से प्रस्ताव आएंगे। धार्मिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति में विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। किसी जरूरी काम से धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका दिन शुभ होगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में जनसंपर्क का लाभ उठाएं। संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपका दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और कहीं से रुका धन प्राप्‍त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

Exit mobile version