Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 16 अगस्त 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आपको  संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई पुरस्कार मिल सकता है।

वृष (TAURUS) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। यदि आप अपने भाई व बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह (LEO) : आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके मित्र किसी पार्टी आदि को करने की सलाह देंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा। आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है।  आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मनमुटावों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करनी होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति में जीत मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। अपने खानपान पर ध्यान न देने के कारण आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मीन (PISCES) : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी।

Exit mobile version