Site icon Khabribox

आज का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए भविष्यफल

आज 22 अक्टूबर 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने धन का निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन शॉर्ट टर्म निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी बात और काम का असर भी लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे‌। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है‌।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भावुकता से बाहर आएंगे और व्यवहारिकता से ताल मिलाएंगे। आपकी इनकम बढ़िया होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप का मनोबल सातवें आसमान पर होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं‌। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे‌।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आज नए काम मिल सकते हैं, प्रयास करें। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। अगर आप नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके साथ होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आज आप अपनी शारीरिक समस्याओं से थोड़े परेशान नजर आएंगे और इसके लिए डॉक्टर से मिल सकते हैं। धन के इन्वेस्टमेंट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌। किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं‌। नई चीज भी आप सीख सकते हैं‌।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। आज धन के व्यय की संभावना रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खुद पर अपना भरोसा रखेंगे और हर काम को खुद ही करने का विचार करेंगे। इसमें आपकी काफी ऊर्जा लगेंगी, लेकिन फिर भी आपके पास पर्याप्त तो वजह होगी और अब जिंदादिली से काम करेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी‌। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज मित्र भरपूर साथ देंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है।

Exit mobile version