Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़िए अपनी राशि


आज 01 फरवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा समय है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। परिवार संग आनन्द उठाएंगे। आपका मन व्यथित होने की संभावना है. दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निजी लाभ के लिए नैतिकता से समझौता ना करें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा‌। मित्रों से किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। अधिक तेजी से वाहन नहीं चलाएं। दुर्घटना का योग बन रहा है। आत्म-सम्मान और विश्वास आपको आज सफलता की नई राह पर ले जा सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक है। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

Exit mobile version