2,574 total views, 2 views today
आज 19 जनवरी 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप एक साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं तो सकारात्मक विकास संभव है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज व्यस्त रहने की उम्मीद है। आपके पास करने के लिए बहुत सारी चीज़ें हैं, और आप इसे प्रबंधित करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठठीक ठाक रहेगा। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका क्षति नियंत्रण कौशल आज सबसे बड़ा साबित होने जा रहा है। आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपना आत्मबल बनाए रखना होगा जो काम करने ही हैं, उनके लिए इरादा बहुत पक्का कर लें। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ख्याल रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आज आप विशेष रूप से तनावपूर्ण महसूस कर सकते हैं। यह सब कुछ आपके आसपास होने के कारण हो सकता है। शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको कई बड़े अवसरों की प्राप्ति होगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलने वाला है।
More Stories
जयंती विशेष: दुनिया में अजय थे गामा पहलवान, पूरी दुनिया में कोई हरा सकने वाला नहीं था रेसलर, जानें कैसे बनें चैंपियन चैंपियन
6 साल की मासूम बच्ची ने बचाई पांच लोगों की जान, हमलावरों ने सिर में मारी थी बच्ची को गोली
बढ़ती मंहगाई के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें नये रेट