April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में


आज 13 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी पूरी शक्ति के साथ प्रदर्शन करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रयास आपका सफल रहेगा जिससे संतोष महसूस करेंगे। आत्म संयम बनाए रखना लाभप्रद होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लगन पूर्वक काम करने के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से मन खिन्न होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन आज इनको खर्च पर नियंत्रण का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के जातकों में कामकाज को लेकर कुछ उलझन रह सकता है। प्लानिंग के हिसाब से काम नहीं होने की वजह से आप मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। कुछ अनचाहे काम भी आपको करने पड़ सकते हैं। 

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कर्क राशि के जातकों को आज अपनी प्रतिभा का उपयोग जमकर कार्यक्षेत्र में करेंगे। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। आज आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे भी खुल सकते हैं, आत्मविश्वास बनाए रखें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत सुस्त रह सकती है लेकिन धीरे-धीरे कारोबार में गति आएगी। शाम तक सब कुछ सामान्य सा हो जाएगा। परिवार के सदस्यों और पुराने संपर्क का लाभ मिल सकता है। 

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। सहयोगियों से बहुत उम्मीद न पालें। पूर्व अनुभव के आधार पर जो भी निर्णय लेंगे वह सही सिद्ध हो सकता है। शिक्षा और भ्रमण पर धन खर्च का योग है। कार्यक्षेत्र में नए अनुभव पाएंगे जिनसे भविष्य में लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। मानसिक क्षमता के द्वारा ही आप अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। सहकर्मियों के सहयोग से काम में तेजी रहेगी। समय से काम पूरा होने से उत्साहित होंगे। कारोबार में धन प्राप्ति का योग है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक बल से ही आप हर परेशानी से बाहर निकलते चले आएंगे। कारोबार में मुनाफा कमाने का दिन है। दिया गया उधार भी प्रयास करने पर मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे आसार हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर आर्थिक फैसला लेना फायदेमंद होगा। अगर शेयर में निवेश करते हैं तो आज बाजार पर नजर बनाए रखिए, लालच कम कीजिए और मुनाफा लेकर निकल आइए।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। यह इन्हें लाभ प्रदान करेगा। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र और व्यापार में भावना को नियंत्रित रखिए। क्रोध करेंगे तो नुकसान होगा लाभ नहीं। संयम से धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त कर पाएंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ जातक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की सोच सकते हैं। जिसमें धन खर्च का योग है। मन में नेगेटिव विचारों को ना आने दें। पर‍िवार संबंध‍ित ज‍िम्‍मेदार‍ियों पर भी कुछ न कुछ खर्च करना पड़ सकता है। क‍िसी अपने से धन संबंधी कोई उपहार भी म‍िल सकता है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोग अनमने मन से दफ्तर की ओर निकलेंगे। आज सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने काम को पूरा कर सकते हैं। धन प्राप्ति में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है।