4,518 total views, 4 views today
आज 24 जनवरी 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक तनाव बढ़े।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। व्यावसायिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। मैत्री संबंध मजबूत होंगे। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
More Stories
अल्मोड़ा: जिलेभर में महा के प्रथम मंगलवार को होगा तहसील दिवस का आयोजन, जानें
उत्तराखंड: दहेज में नहीं दिए तीन लाख रूपए व बुलेट तो दे दिया तीन तलाक, जानें पूरा मामला
बागेश्वर: सीएमओ कार्यालय में गरजा महिला जन प्रतिनिधि संगठन, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के तत्काल निदान की उठाई मांग