Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आइए जानें आज कैसी रहेगी आपकी राशि,‌‌ पढ़िए दैनिक राशिफल

आज 28 जनवरी 2026 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज नए कार्यों में आपको शत-प्रतिशत सफलता की प्राप्ति होगी और कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण करियर संबंधी निर्णय ले सकते हैं, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है। समय अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। खर्चों में होती हुई यकायक बढ़ोतरी, आपको परेशान कर सकती है। आपको गवर्नमेंट की किसी योजना का लाभ लेने के लिए प्रयास करने होंगे। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं जिस वजह से आपकी एकाग्रता और सोचने की क्षमता पर असर पड़ेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आप कहीं लंबी ट्रैवलिंग की प्लानिंग कर सकते हैं या परिवार को साथ लेकर कहीं तीर्थ स्थान पर निकल सकते हैं। हल्के खर्चे भी होंगे, परिवार का सपोर्ट मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। मन में नकारात्मक चिंताएं एवं विचार आ सकते हैं इसीलिए आपको काफी हिम्मत बरतने की आवश्यकता है। नई नौकरी की तलाश में या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी योजनाएं किसी को भी बताने से बचना होगा, नहीं तो वो पूरी नही होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत मजबूत रहेगा और अपने रिश्ते में समझदारी से आगे बढ़ेंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। फायदा मिल सकता है। आपकी शादी विवाह से संबंधित सारी समस्याएं दूर होगी। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सावधानी से काम ले। काम के सिलसिले में आपका अनुभव और आपकी योग्यता आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, बुखार होने की संभावना रहेगी। ध्यान रखें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

Exit mobile version