April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइये जाने क़्या है खास आज आपकी राशि में

आज 17 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज बारहवां चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृषभ (TAURUS) : चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन (GEMINI) : आज छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कुंभ राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों को सामाजिक व व्यवसायिक रिश्तों के बीच में पेशेवर रुख अख्तियार करना सहायक बनेगा। आज अचानक से धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, परंतु आपके मन में अस्थिरता व तनाव की स्थिति बनी रहेगी। मन को शांत रखने के लिए शिवजी की उपासना करें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से करियर में नई बुलंदियां पाने में कामयाब रहेंगे। बातचीत कौशल और दृढ़ संकल्प कमाई के एक से ज्यादा अवसर प्रदान करेगा। छोटी यात्रा का योग भी आज बन रहा है। खर्च को नियंत्रित करने के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों को आज आवेश में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए। बेवजह के दूसरों के पचड़े में पढ़ने की बजाय अपने काम से काम रखना आज आपके लिए हितकर रहेगा। अनैतिक कार्यों से मानहानि की आशंका भी बन जाती है। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। वित्तीय मामलों में दिन सामान्य रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों की काम करने की क्षमता कमाल की रहेगी। अपने उच्च अधिकारियों की बातों के गहरे मतलब को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। घटित होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाएगा वित्तीय योजनाएं लाभदायक रहेगी। लॉटरी शेयर आदि से लाभ होने की संभावना भी बन रही है।

वृश्चिक (SCORPIO) : पंचम चन्द्रमा शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों की विचार शक्ति प्रखर रहेगी। कामकाज से संबंधित नवीनतम विचार दूसरों के साथ शेयर करेंगे। अपने सहज अंतर्ज्ञान से दूसरे लोग उस योजना पर किस प्रकार प्रतिक्रिया देंगे यह पहले से ही जान लेंगे। भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा आमदनी व खुशियां पाने से संबंधित योजनाएं भी आपकी प्राथमिकता में रहेंगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के आध्यात्मिक विकास के लिए उत्तम दिन है। परंतु व्यावसायिक क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने में मुश्किल आ सकती है। व्यर्थ वाद विवाद से जितना ज्यादा बचेंगे, उतना आप के मान सम्मान के लिए अच्छा रहेगा। कमाई के लिए दिन कुछ खास नहीं है, परंतु खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : कुंभ राशि के जातकों के लिए संभलकर चलने वाला दिन है। कामकाज में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। जो धन हानि करा सकती हैं। मन में अवसाद रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियों से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। और किसी से भी बात विवाद में पड़ने से बचें। लाभ का मार्ग बाधित रहेगा।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातक भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग भी बन रहा है। सहयोगियों पर बहुत अधिक विश्वास करने के बजाए अपने फैसले स्वयं लें और कामकाज को अपनी निगरानी में कराने का प्रयास करें। धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।