Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आइये जाने क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 10 मार्च 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के आर्थिक व सामाजिक पक्ष में वृद्धि होगी। आज रोजगार से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए धन में खर्च की अधिकता रहेगी। व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के लिए नये राह खुलेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। छात्र अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीक अपना सकते हैं। गृहणियों को आज कुछ लाभ हो सकता है। संभव है कि किसी चीज की खरीद में आप पैसे बचा सकें। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का बिजनेस बढ़ेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। आप अपने कार्यों को सोचे गए समय से निपटा पाने में सफल रहेंगे और परिवार में खुशी का अनुभव होगा। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातकों के घर में खुशखबरी आएगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के काम में बढ़ोत्तरी होगी। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही परेशानी भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। 

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों को बिजनेस में बढ़ा लाभ मिलेगा। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। जिसका विशेष ध्यान देना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। ऐसा होने से आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों का रोजगार बढ़ेगा। आज के दिन आपको नये समाचार मिलने से खुशी होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आज के दिन रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा है। व्यवसाय में किसी प्रकार के परिवर्तन पर विचार हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। धार्मिक स्थानों पर जाने का प्‍लान बनकर कैंसिल हो सकता है। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राश‍ि के जातकों का रूका हुआ काम बनेगा। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। कहीं कोई भी हस्‍ताक्षर करने से पहले अच्‍छे से विचार कर लें। 

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातक का दिन अच्छा है। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने से बचे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

Exit mobile version