April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 06 अप्रैल 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में बदलाव लाने का समय आ रहा है। कर्मचारियों द्वारा आज के दिन आप काम में बाधा महसूस करेंगे। कार्य को लेकर चिंता ना करे। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के धन लाभ के अवसर आएंगे। काम को लेकर आपको तनाव परेशान करेगा। कार्य को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना बेहतर है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके नेतृत्व की क्षमता सराही जाएगी। आपके आगे बढ़ने के प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी कार्यों में बाधा आने वाले समय में दूर हो जाएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों के काम में वृद्धि होगी। काम को लेकर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। ऑफिस या कार्यक्षेत्र बदलने का विचार मन में आ सकता है। आने वाले समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक को काम को लेकर चिंता रहेगी। कार्य के प्रति आपका रुझान बहुत ख़ास नहीं रहेगा। आज के दिन आपके मन में कई चीज़ों को भाग्य के भरोसे छोड़ने का विचार आएगा। मन में उदासी रहेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के रोजगार में लाभ होगा। कार्य के प्रति आप थोड़ी सी उदासीनता महसूस करेंगे। हो सकता है कि कार्य को लेकर अलगाव की परिस्थिति बने। कार्यक्षेत्र में अपयश का सामना करना पड़ सकता।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक की संपत्ति में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति उदासीनता महसूस होगी। कार्यक्षेत्र या नौकरी बदलने का विचार मन में बहुत तीव्र आए। संयम बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। काम को लेकर आपके मन में आज के दिन नए विचार आ सकते हैं। आने वाले समय में आप नवीनता के साथ बख़ूबी आगे बढ़ पाएंगे। कार्यों को सराहा जाएगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर से आप थोड़ा मतभेद महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र से आपका रुझान थोड़ा हटता प्रतीत हो रहा है। जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय न लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मानसिक दृष्टिकोण से ये समय आपके लिए नए विचारों का है। आने वाले समय में कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। सफलता के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के रोजगार में उन्नति होगी। विदेश से जुड़ी हुई किसी कंपनी से आपका झुकाव या लगाव बढ़ेगा। आप में से कई लोगों के दूर प्रवास के निर्णय सटीक बैठेंगे। भविष्य से जुड़ी प्लानिंग के लिए समय ठीक है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का मनोबल बढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर से जुड़ा कोई भी तनाव जो पिछले कई दिनों से महसूस कर रहे थे वो दूर होता प्रतीत होगा। कार्यों को सराहा जाएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।