412 total views, 412 views today
आज 27 मई 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक और व्यवसायिक सन्दर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सावधान रहें।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। आप किसी बड़े से अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा। आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक दिन रहेगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार की मदद मिल सकती है। आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है। काम पूरे हो सकते हैं।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने चोट व रोग से हानि के योग हैं। बुद्धि से कार्य करें। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तेदार मिलने घर आ सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक है। शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है, यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत का ध्यान रखें।
More Stories
उत्तराखंड: भूकंप को लेकर चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताई यह वजह
द्वाराहाट: शराब पीकर वाहन चला रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोड़ा: ताकुला पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम व महिला अपराधों के बारे में दी जानकारी