Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों पर होगी महादेव की कृपा, पढ़िए अपनी राशि


आज 30 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे और धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें। किसी पर निर्भर न रहें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप लोगों को भी प्रभावित करेंगे। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। व्यापारी वर्ग कर्मचारियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। दवाइयों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। 

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    फायदेमंद रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगाकार्यक्षेत्र पर आप उतना ही काम लें जितना कि आप संभाल सकें। क्योंकि अधिक से अधिक काम लेने की कोशिश को संभालना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय अपने खर्चों पर लगाम लगाएं, तभी आपको बचत करने में सहायता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। 

Exit mobile version