April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइये जाने क़्या है खास आज आपकी राशि में

आज 07 मार्च 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के काम समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने वाला दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। जो लोग अपना व्यापार शुरु करने जा रहे हैं, उन्हें विशेष सावधान रहने की जरुरत है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत हैं। आपकी बुद्धि हर छोटे बड़े खतरे को भांप लेती है, इसलिए आज अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहें।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे। निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टी मिल सकती है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आज आपकी वाणी में मिठास रहेगी, जिससे किसी को भी अपना बना लेंगे और पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक है. कामकाज ज्यादा रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक है। कामकाज ज्यादा रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप स्वतंत्रता पसंद व्यक्ति हैं। आपके अंदर ज्ञान सहज रूप से विद्यमान है और आज इसी का लाभ आप उठाएंगे। अपने आसपास के लोगों को अपने ज्ञान से परिचित कराएंगे।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। साथ ही साथ आपके द्वारा की गई मेहनत भी सफल होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए उचित समय है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में धार्मिक विचारों को लेकर दिन की शुरुआत करेंगे। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एहसास अंदर से जागेगा। आज बहुत खर्च होगा।