March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत, किसे मिलेगी सफलता

आज 22 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दूसरों की बुराई और बनते बिगड़ते कामों को लेकर आप संवेदनशीलता या झुंझलाहट को नियंत्रण में रखें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेंगी। यदि आप आयात या निर्यात से जुड़े हैं और विदेश यात्रा के इच्छुक हैं तो आप विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। नए लोगों से जान पहचान लाभदायक सिद्ध होगी। मित्रों के साथ आपका दिन हंसी खुशी में बेहतर गुजरेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आपके बच्चे का स्वास्थ्य आपको कुछ परेशान कर सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है. आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आज आपके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में आप परेशान हो सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज अगर आप नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।