आज 29 नवंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन करियर के लिए लिहाज से अच्छा रहेगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सबसे पहले, धन से जुड़े मामलों में आपको समय–समय पर आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है। अचानक मिलने वाला यह धन आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जीवन में आराम, शांति और सुखद अनुभव बढ़ेंगे। करियर के क्षेत्र में भी कई शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें सही समय पर अपनाकर आप अपने करियर में महत्वपूर्ण प्रगति कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए नए-नए मार्ग खुलेंगे और यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस अवधि में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आपके व्यक्तित्व में विशेष निखार आएगा। आपकी आकर्षकता, आत्मविश्वास और व्यवहार में ऐसी चमक देखने को मिलेगी। समाज में आपकी अलग और सकारात्मक पहचान बनने लगेगी तथा आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। वाहन और प्रॉपर्टी से संबंधित सुख मिलने की संभावना बढ़ सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यदि आप वाहन खरीदने या संपत्ति निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह अवधि काफी सुखद रहने वाली है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य, प्रेम और समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। भूमि, भवन या पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ सकती है। अज्ञात अथवा अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ मिलने का योग बन रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कौशल की सराहना होगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से आपको सम्मान और समर्थन मिलेगा, जिससे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन लाभप्रद है। आपको आज बिजनेस में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग प्रॉपर्टी यो ज्वेलरी के काम से जुड़े हुए हैं उनको लाभदायक सौदा मिल सकता है। परिवार के साथ आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। ससुराल की ओर से भी आपको प्रसन्नता मिलने का योग बना हुआ है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। बिजनेस में दिन का दूसरा भाग आपको विशेष लाभ प्रदान करेगा। जो लोग वस्त्र या फैशन से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं उनके काम में विशेष तेजी देखने को मिलेगी। आपको कुछ नए भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। कहीं से धन का आगमन होने से मन प्रसन्न होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। आपको किसी मार्गदर्शक और शुभचिंतक से सहयोग और सही सुझाव मिलेगा जो आपके करियर और जीवन के लिए महत्वपूर्ण होगा। आपको आर्थिक मामले में भी भाग्य का साथ मिलेगा। कोचिंग और शिक्षा के काम से जुड़े जातकों के काम में तेजी और लाभ का संयोग बन रहा है। आपको अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको बिजनेस में अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के काम से जुड़े जातकों को आज कोई सम्मान और लाभ मिलने का योग है। आपको आज विदेशी स्रोत से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी किसी उलझन और परेशानी का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। किराना और होटल के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा होगा। आपको घर और वाहन सुख मिलने का योग भी बना हुआ है, आप इस विषय में कुछ प्लान कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी और आपकी किसी चिंता का भी समाधान होगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। दिन अनुकूल रहेगा। सुख साधनों में इजाफा होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। कहीं से धन का आगमन होने से मन प्रसन्न होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख साधनों में कल वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के लिए नए-नए मार्ग खुलेंगे। समाज में आपकी अलग और सकारात्मक पहचान बनने लगेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।