Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 08 दिसंबर 2024 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार व दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को पुरस्कार मिलेगा। नौकरी के योग बन रहे हैं।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के बिगड़ी सेहत से चिंतित रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बडी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे। सेहत का पूरा ध्यान दें।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए चिंताजनक रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव क्लेश बना रहेगा। वाहन संभालकर कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए चिंताजनक रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा पर जायें, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। मन परेशान रहेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका बन रही है, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप इस पर नियंत्रण पाने में भी सफल रहेंगे। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक रहेगी। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोले। आपको किसी पारिवारिक मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और कोई बड़ी-बड़ी बीमारी बन सकती है।

धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और पूरे मन से उन्हें पूरा करेंगे। अगर आप दोस्त से मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे दिल खुश हो जाएगा। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज व्यापार की कोई डील फाइनल करते हैं तो बुद्धि और विवेक से ही उस पर निर्णय लें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आप आज कोई ऐसा काम है, जो काफी समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती है। आपको धैर्य से काम लेना होगा। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो वह बिगड़ सकता है और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बच्चे की नौकरी या शादी आदि किसी शुभ कार्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा सेहत खराब होने की वजह से सभी कार्य प्रभावित हो जाएंगे।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी कारोबार में आज आपको सहयोगियों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपके परिचय का दायरा भी आज बढेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आज परिवार में छोटे बच्चे की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत को लेकर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

Exit mobile version