Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 06 जनवरी 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। इसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। किसी भी प्रकार का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। धन-लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मनोबल मजबूत रहेगा। मित्रों की मदद से रूका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आपके कार्यस्थल पर अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी बात पर मतभेद उभर सकते हैं। बिना सोचे समझे डांट-फटकार लगाना भी उचित नहीं होगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक रोचक बनाने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका बन रही है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है, जो छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा रहे हैं, उनको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आज कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें, जो आपके लिए बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कामकाज में भागदौड़ से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। खांसी-जुकाम, बुखार की समस्या होगी, सामाजिक कार्यों को करने से समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें। मकान और वाहन आदि पर खर्च के योग बन रहे हैं। छात्र मेहनत करेंगे तो अच्छा परिणाम जल्द मिलेगा। धन-लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में लाभ मिलेगा। जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन परिश्रम जारी रखें।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी  योजना  में धन लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी नई नौकरी की तलाश करने की आप कोशिश कर सकते हैं। जिसमें सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव करने की यदि आप योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी  दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आपके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। सफलता मिलेगी। आपको धन संबंधित कामों को लेकर कुछ जल्दबाजी नहीं दिखानी है। संयम रखें।

Exit mobile version