Site icon Khabribox

आज‌ का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 16 जनवरी 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। आपकी सभी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको किस्‍मत का भी साथ मिलेगा। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद होगी और आपकी तरक्‍की होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आपका दोपहर के बाद किसी बड़े अधिकारी से विवाद हो सकता है। हर काम को काफी संभलकर करें।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। लेकिन आपकी कार्यशैली से आप सब कुछ अपने कंट्रोल में कर लेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुभ व्यय होगा। आपके परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी और कारोबार में आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आपके जीवन में कुछ ऐसी समस्‍याएं आ सकती हैं कि आप खुद को चारों तरफ से घिरा रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है। रात के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होने से आपको खुशी होगी। अच्‍छे कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी और आपको कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपका दिन काफी दौड़भाग और व्यस्‍तता में बीतेगा। समाज में आपके लिए स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और आपके रोजाना के कार्य में आपको लाभ होगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे और कारोबार में आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कारोबार में आपका मुनाफा काफी शानदार होगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं और रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। परिवार का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की मदद करने से आपको आत्‍मसंतुष्टि का अनुभव होगा। आपकी किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। भाग्‍य साथ देगा। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य सफलता मिलने के संकेत हैं। जोखिम के कामों से दूर रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अनजान लोगों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर के दोस्तों से मिलना होगा। समय अच्छा बीतेगा। वाहन खरीदने का ख्याल बन सकता है। जल्दबाजी के कामों से बचें। रोजगार मे तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। धैर्य रखें।

Exit mobile version