Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं इन राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 17 सितंबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) :  आज कार्यस्थल पर आपके कार्यों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सम्मान और पद में वृद्धि का योग बन रहा है। जॉब परिवर्तन करने से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शराब पीने से बचें, आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। 

वृषभ (TAURUS) : आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नेतृत्व गुणों के कारण सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बारिश में ना भींगे, सर्दी जुकाम की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग को करियर में नए अवसर मिलेंगे। 

मिथुन (GEMINI) : आज का दिन मिथुन राशि के लिए बहुत ही खास है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। जल्दी ही आप किसी खास काम में लंबी यात्रा करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। आप घर पर ख़ुशनुमा समय का आनंद उठा सकते हैं, बशर्ते आप पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। 

कर्क (CANCER) : स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। आज कर्क राशि के जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। निवेश करने से पहले अनुभवी लोग का सलाह ले लें, ज्यादा मुनाफा होगा। 

सिंह (LEO) : आज सिंह राशि के लोगों को लोगों से मिलने-जुलने की आदत से मार्केटिंग करने वाले लोगों को काफी मदद मिलने वाली है। आपका व्यवहार परिवार के नीरस माहौल को दूर करके खुशियां भर देगा। आज अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत पड़ेगी। 


कन्या (VIRGO) : आज कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर कार्य करने में मन नहीं लगेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। जहां विवाद हो रहा हो वहां न ही जाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, मानसिक तनाव में रह सकते हैं, योगा और व्यायाम अवश्य करें। विद्यार्थियों को जल्दी ही किसी परीक्षा का परिणाम मिलेगा। 

तुला (LIBRA) : आज तुला राशि के जातक कार्यस्थल पर प्रतिभा और बुद्धिमत्ता से कार्य करने बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति न होने से निराश होंगे। उधार दिया हुआ रुपया वापस नहीं हो रहा है जिससे आप काफी परेशान रह सकते हैं।पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप संदेह से ग्रस्त हो सकते हैं। भाइयों में अनबन की स्थिति हो सकती है। 

वृश्चिक (SCORPIO) : आज वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कार्य करने में मन नहीं लगेगा, बॉस की डांट पड़ सकती है। बिजनेस में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें। घर पर भावनात्मक समस्याओं का सामना करने की संभावना बन रही है। अगर आप सिंगल हैं तो दिन बहुत अच्छा है, विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 


धनु (SAGITTARIUS) : आज धनु राशि के लोगों की प्रतिभा की सराहना करने वाले सहकर्मियों के साथ आनन्द से समय बीतेगा। निवेश सलाहकारों की मदद लेने से आपको मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको अलगाव और अकेलेपन से छुटकारा पाने में सफलता मिलेगी। 

मकर (CAPRICORN) : आज मकर राशि के जातक व्यवसाय में आप नए संबंध विकसित करने जा रहे हैं। साझेदारी बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। कोई बड़ा आर्थिक सौदा होने से लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप पिकनिक या किसी घूमने के उद्देश्य से किसी रमणीय स्थल पर जायेंगे। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातक व्यापार में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग आज अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आपके घर किसी मेहमान के आने की प्रबल संभावना है जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा हो जायेगा। आप किराया वसूली के लिए किरायेदारों के पास जायेंगे। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। 

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातक या जातिका जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हें धन लाभ होगा। पत्नी के साथ उनका सहयोग करने से घर का माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। आज का दिन प्रेम जीवन में नई उमंग और उत्साह लाएगा। हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें ज्यादा वर्कआउट या जिम करना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने से समस्या का हल निकल जरूर आएगा। 

Exit mobile version