Site icon Khabribox

आज का राशिफल, क्या कहते हैं आज आपके सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 27 अप्रैल 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज बिजनेस को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धि कारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृषभ (TAURUS) : गुरु के दशम व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : सूर्योदय के समय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

कर्क (CANCER) : चन्द्रमा का द्वादश गोचर स्वास्थ्य सुख में कमी दे सकते हैं। मकर व तुला राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातकों के व्यापारिक संबंध मजबूत बनेंगे। कामकाज की अधिकता होने पर कुछ अधिकार अगर दूसरे कर्मचारियों में भी बांट देंगे तो कार्य भार हल्का करने में मदद मिलेगी। आपका तनाव भी दूर होगा। ईश्वरी सत्ता में विश्वास आपकी नकारात्मकता को दूर करने में मददगार रहेगा। धन का प्रवाह सुचारू बना रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों को अपनी फाइलें व कागजात को ध्यान से रखना चाहिए। बहुत अच्छा दिन रहेगा। काम आपकी मर्जी के मुताबिक होते जाएंगे। अपने दुश्मनों के साथ भ मित्रवत व्यवहार ही रखेंगे। महालक्ष्मी भी आप पर प्रसन्न रहने वाली हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक सफलता प्राप्ति के लिए कामकाज में जरूरी संशोधन करेंगे, जिससे यश प्राप्त होगा। कैरियर से संबंधित किसी समस्या के हल होने से मन में सुकून रहेगा। ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने से लाभ होगा। उधार लेकर धन को निवेश करने से बचना चाहिए। शेयर मार्केट से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का अष्टम गोचर शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

धनु (SAGITTARIUS) : राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ लाभदायक है।

​ मकर (CAPRICORN) : गुरु के द्वितीय व चन्द्र के खष्ठम गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व बुध जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज मिथुन में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। नारंगी व नीला रंग शुभ है।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातकों को किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहना चाहिए। मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Exit mobile version