आज 02 अक्टूबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ आप आज घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है जिससे आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज दिन के दूसरे भाग में कुछ धार्मिक कार्यों में भी भाग लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इस काम के लिए अच्छा है। आज संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि देखकर आप प्रसन्न होंगे। धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लाभदायक रहेगा। आप आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और आपकी योजना सफल होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले लोग आज अपने कारोबार में सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाने में आपको आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। रोजगार के द्वार खुलेंगे।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आज सुखद और लाभकारी रहेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी सामाजिक कार्य में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यापार में किया गया प्रयास सफल होगा। दोस्तों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा।शिक्षा के क्षेत्र में भी भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी किसी समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे भविष्य में आपको भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। आज कार्य व्यवसाय में खूब लाभ मिलेगा और आपको आज कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आज घर के बड़ों से स्नेह और आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ मिलेगा। आज का दिन अवसर लेकर आ रहा है। आपको आज परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपको आज सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त और मेहमान का आपके घर आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दान पुण्य का काम भी आपके हाथों होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं सफल होंगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक काम में भी आप आज सहभागी बनेंगे। आर्थिक मामलो में दिन आपका समान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। कारोबार में आज कमाई अच्छी रहेगी। आप आज घर की व्यवस्था को सुधारने पर भी ध्यान देंगे। यात्रा का भी संयोग बन रहा है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। अटका हुआ काम दोस्तों के सहयोग से पूरा हो जाएगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। किसी पारंपरिक और पारिवारिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।