Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 22 सितंबर 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। इसके दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए कारगर साबित होगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय से किसी शुभ समाचार या परिणाम का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको वह मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और शाम के समय परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान संबंधी सौदा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नई योजनाएं सफल होंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार के मामले में आप सफलता हासिल करेंगे। इसी के चलते आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में विरोधी भी चकित रह जाएंगे। निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे धन में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप नई योजनाएं बना सकते हैं और कुछ नए कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी। आपके घर में शुभ कार्य हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता मे आप सफलता पाएंगे। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। परीक्षा प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी के काम न करें। विवादों से भी दूर रहने की जरूरत है और परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके अनुभव से आपको भविष्य में लाभ होगा। विद्यार्थियों को किसी भी प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन‌ लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी महिला मित्र के सहयोग से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इसी के चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। रोजगार की दिशा में सफलता पाएंगे और आपको अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में बड़ी मात्रा में धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको उत्तम कार्यशैली और मधुर व्यवहार से लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग मिलने से कई काम आसानी होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। आपको मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर प्राप्त होंगे और परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

Exit mobile version