Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 23 सितंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घूमने का प्लान बनेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है। नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी। नई योजनाएं सफल होंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, क्योंकि कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी। यदि आप अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर कोई सुझाव लेंगे, तो  इसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। नए मकान आदि की खरीदारी के योग हैं। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले लोगों अपनी मेहनत जारी रखें, तभी कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। घर में शुभ कार्य हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। राजनीति में अच्छी पहुंच रहेगी, जिस कारण आपको कोई नया पद भी मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धैर्य रखें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। जो‌ लाभदायक रहेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगे। साझेदारी में आप कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका पूजा पाठ में खूब ध्यान रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपका मन परेशान हो सकता है। धैर्य रखें। विद्यार्थियों को किसी भी प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन‌ लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा और पिछली चली आ रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। बड़ी खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको भी सुकून महसूस होगा। बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। प्रियजनों की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और आप किसी धार्मिक कार्य की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।

Exit mobile version