Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 18 सितंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। बनता काम आपका अटक सकता है। सलाह है कि आज साझेदारी मे काम करने से बचें और सेहत का ध्यान रखे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज उसे टाल देना बेहतर होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में आपको आज परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मानित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन आपको आज पारिवारिक जीवन में किसी उलझन की वजह से परेशानी होगी। नौकरी में आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। अचल संपत्ति से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। सुख साधनों में वृद्धि होने से खुशी होगी। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज कुछ अचानक खर्च भी आपके सामने आएंगे। नई योजनाएं सफल होंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सफलता मिल जाएगी। किसी कार्य में अनिर्णय की स्थिति से आपका मन आज उलझन में रहेगा। वैसे समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप किसी सामाजिक अथवा धार्मिक कार्य में धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा का संयोग भी बनेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको आज सावधान रहना होगा। नौकरी कारोबार में आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। घरेलू और निजी सुख-सुविधाओं पर आपको आज धन खर्च करना होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता पाने के लिए काफी प्रयास करना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज लाभ पाने के लिए किया गया प्रयास आपका सफल होगा। आपको आज सेहत के मामले में भी भाग्य का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। परिवार में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नये सदस्य का आगमन होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन लाभदायक रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको आज भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। दान धर्म के काम में आज आप रुचि लेगे। वैवाहिक जीवन आपका खुशहाल होगा। कार्य व्यवसाय में तेजी से आज कमाई भी आपकी अच्छी होगी। नई योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। पैतृक धन संपत्ति के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको विदेश और दूर रहने वाले सगे संबंधियों से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी और आप किसी शुभ कार्य से यात्रा पर जा सकेंगे। कार्य व्यवसाय में में आप सफलता पाएंगे। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और सहयोग मिलेगा। भाग्य आपको आज धन लाभ का भी मौका प्रदान करेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन‌ लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version