Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 11 अगस्त 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सफलता प्राप्त होगी। कुछ जातकों को माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी। मेडिकल खर्च बढ़ सकते हैं। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। तनाव ज्यादा न लें। 

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इंकम के स्रोत बनेंगे। बात-चीत में पेशेंस रखें। क्रोध से बचें। संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास मे कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। पिता का सान्निध्य मिलेगा। संतान सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। खर्च बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। पेशेंस रखें। गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सफलता प्राप्त हो सकती है। आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा एवं इंटरव्यू जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा के आशातीत परिणाम मिलेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version