आज 19 अगस्त 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में कुछ उलझनें बनी रहेगी। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसको लेकर आप ढील बिल्कुल ना दें और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपका धन को लेकर हाथ भी खुला रहेगा और धन आगमन के रास्ते भी खुलेंगे, क्योंकि आप बिजनेस के साथ-साथ किसी दूसरे काम की भी तैयारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपका धन को लेकर हाथ भी खुला रहेगा और धन आगमन के रास्ते भी खुलेंगे, क्योंकि आप बिजनेस के साथ-साथ किसी दूसरे काम की भी तैयारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। विदेश जाकर व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिलेगा। आप अपनी संतान की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी किसी योजना को लेकर आप परेशान थे, तो वह भी आपको बेहतर लाभ देगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में हाथ मिला सकते हैं। वैवाहिक जीवन में नयापन आएगा, जिससे आप पुरानी समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ेंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। धन का खास ख्याल रखें। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आपको उसमें भी ध्यान देना होगा। आपको भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला आपको टेंशन दे सकता है। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी, जिससे उनके छवि और निखरेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको परिवार में बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा, उनके आशीर्वाद से आप अपने कामो में आगे बढ़ेंगे और सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आप दोनों एक दूसरे को बेहतर जानने की कोशिश करेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा योजना बनाकर चलें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप योजनाओं में बदलाव थोड़ा सोच समझकर करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।