Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 12 मई 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। आपका भाग्‍य साथ देगा। कोई पुराना रुका हुआ प्रॉजेक्ट गति पकड़ेगा। मंगल की स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है, इसलिए ऑफिस में किसी के साथ टकराव से बचें, वरना इसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को उधारी वसूली में मुश्किल हो सकती है लेकिन शाम के बाद समाधान निकल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। लाभ का दिन है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। राजनीति, प्रशासन या कानून से जुड़े जातकों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश और नई डील के लिए शुभ दिन है। बिजनस में पुराने पार्टनर के साथ पुनः कार्य आरंभ हो सकते हैं। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से मध्यम लाभ संभव है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर काम करने की सलाह है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आप दस्तावेजों को ठीक से पढ़कर ही साइन करें। शिक्षा और कंसल्टिंग से जुड़े जातकों को विदेश से अवसर मिल सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से छात्र वर्ग को राहत मिलेगी। फ्रीलांसर और क्रिएटिव पेशेवरों को नयी खुशखबरी मिलेगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर के मामले में दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। प्रॉपर्टी डील, कमीशन आधारित कार्य और साझेदारी से अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर में पदोन्नति या उच्च अधिकारी से प्रशंसा के योग हैं। आय के एक से अधिक स्रोत सक्रिय होंगे। सेल्स और मार्केटिंग वालों के लिए दिन लाभकारी है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आजीविका में तरक्की और समाज में प्रतिष्ठा का विस्तार होगा।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाग्‍य का साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया ऑफर आ सकता है। व्यापारी वर्ग को सरकारी टेंडर या बड़ी एजेंसी से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। आईटी, हेल्थ या रिटेल फील्ड से जुड़े लोगों को उन्नति के संकेत हैं।

कन्या (VIRGO): दिन अनुकूल है और आपको वाणी और व्यवहार में संयम से ही आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्‍य साथ दे रहा है। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। पुराने क्लाइंट्स का पैसा वापस मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, विशेष रूप से यदि आप लॉ, एजुकेशन, कम्युनिकेशन या अकाउंटिंग में हैं। पार्टनरशिप में बिजनस वालों को विशेष सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वित्तीय मामलों में लंबे समय से चला आ रहा कोई अटका मसला हल हो सकता है, जिससे बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार में अचानक धन प्राप्ति या बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं। बैंक या लोन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आपको ऐसा आर्थिक प्रस्ताव मिल सकता है जो भविष्य में बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट पर असर पड़ेगा। मानसिक तनाव रहेगा, जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। फाइनेंस, हेल्थ और केमिकल इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नया व्यापारिक समझौता सोच-समझकर करें। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला हो सकता है। प्रमोशन के संकेत भी बन रहे हैं। कारोबारी वर्ग को किसी बड़े निवेशक से समर्थन मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। विशेष रूप से ऑनलाइन, मीडिया, टेक्नोलॉजी या एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। ट्रैवल से आय में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ होने की संभावना है। करियर के मामले में लाभ से भरा दिन होगा। आपके प्रयास सफल होंगे और ऑफिस में सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके करियर ग्रोथ का द्वार खोलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए नए ग्राहक और कॉर्पोरेट क्लाइंट्स से फायदा होगा। बैंकिंग, फाइनेंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन या स्थानांतरण का अवसर मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। कोई गलत कदम आर्थिक नुकसान दे सकता है। ऑफिस में किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। कोई अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है। वाहन, मशीनरी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिन में संयम रखना होगा। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो टाल दें। सावधानी से ही सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्राएं मन को शांत करेंगी लेकिन थोड़े खर्च के साथ आएंगी। सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में लाभ होगा। सेवाओं से जुड़े जातकों को नई कमाई का स्रोत मिलेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version