आज 29 अगस्त 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यवसाय के मामले में अपना कारोबार आगे बढ़ाने की दिशा में भी आप विचार कर सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और लाभ कमाने के मौके मिलते रहेंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर होगा और खानपान पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कोई ऑफर आपको आकर्षित कर सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से नुकसान हो सकता है। धन में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप को महत्वपूर्ण योजना आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि, समय अधिक लग सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा और आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामले में भी खूब लाभ कमाएंगे। बड़ी मात्रा में कहीं से धन लाभ होने के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी, जिससे मन को सुकून महसूस होगा।धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। राहत मिल सकती है। इसी के चलते कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कामकाज को लेकर ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं। परिवार में अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परियोजना को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर परिस्थितियों के अनुसार समझदारी और बुद्धिमानी से फैसले लेना लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। धन में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी और संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लेकिन आपको काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा तनाव उत्पन्न हो सकता है। समझदारी से फैसले लेने से आप परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। लेकिन शारीरिक और मानसिक थकान कुछ परेशान कर सकती है। सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता। धैर्य रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी और आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगेंगे। परिस्थितियों का आकलन करके उसके अनुसार फैसले लेने से आपको लाभ होगा। नौकरी करने वालो को लाभ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धैर्य रखें।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।