Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 07 सितंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धैर्य और विवेक से समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। सप्ताह के आरंभ में अटके हुए काम किसी महिला मित्र के सहयोग से पूरा हो सकता है। व्यापार में धन संबंधी चिंता दूर होगी और अच्छी डील मिल जाने से खुशी होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में भी आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपको गंभीरता से काम लेना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठों के सहयोग से कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कोई भी कार्य बिना योजना के नहीं करना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में पूरी लगन से काम करें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। करियर और व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। भावुकता में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ और अनुकूल परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आपको सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आपको आर्थिक योजनाओं में इस हफ्ते कामयाबी मिलेगी। वैसे आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। दूसरों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का अधिक दबाव रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य अचानक ही लाभ दिला सकता है। दिन‌ लाभदायक होगा। आपकी योजना और मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। समाज में आपकी छवि मजबूत होती हुई नजर आएगी। कोर्ट-कचहरी, बैंकिंग क्षेत्र और सलाहकारों से जुड़े लोगों के लिए अपेक्षाकृत अच्छा समय रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य के लिए आपको जरूरत से ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार की तैयारी में लगे युवाओं को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियो से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। थोक विक्रेताओं की तुलना में खुदरा विक्रेताओं के पास अधिक अनुकूल समय रहेगा और लाभ में वृद्धि होगी और वशेष रूप से किराना करोबारी लाभ पाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपका दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाली है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर व्यवसाय में भी अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। आपके पद और कद दोनों में वृद्धि होने वाली है। धैर्य रखें।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ समस्याएं अचानक उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। व्यापारियों को लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। किसी नई योजना में सोच समझकर निवेश करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धैर्य और संयम आप हर परिस्थित को अपने पक्ष मे कर पाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपनी क्षमता और प्रतिभा से भी लाभ पाने में कामयाब हो सकते हैं। करियर और व्यापार के लिहाज से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अपिचित व्यक्ति की मदद से फायदा हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार, सट्टे और वायदा कारोबार का कारोबार करने वालों को संभलकर काम लेने की जरूरत है। इस दौरान किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version