Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 16 सितंबर 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के सलाह से आपको अच्छा फायदा होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने या परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे, इसमें लापरवाही करने से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जहां से सफलता मिलने की उम्मीद है वहां से निराश होने की आशंका है। आज किसी और पर निर्भर रहने की बजाय अपने बल पर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। बिजनस में कोई भी छोटा या बड़ा काम पूरी ईमानदारी से करें, कुछ न कुछ लाभ जरूर मिलेगा। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। आज धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन कहीं अटक सकता है। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। व्यापारियों को आज किसी ग्राहक की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। खुशखबरी मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। सौभाग्य की वजह से आपको किसी भी काम में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन भाई-बहनों को दबाना आपके व्यक्तित्व पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। आज सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है, अन्यथा घरेलू कलह सार्वजनिक होने से मानहानि का भय रहेगा। व्यवसाय से आमदनी के अवसर कई गुना मिलेंगे और धन लाभ भी ठीक-ठाक रहेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सफलता मिल जाएगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और परिवार की सभी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी क्षेत्र से आशा न होने पर भी अचानक लाभ होने पर उत्साह बढ़ेगा और आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक व्यवहार का भी आज विशेष लाभ मिलेगा। किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आय के साथ अतिरिक्त खर्चे भी होंगे फिर भी संतुलन बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने कार्य के सफल होने से आप अंदर से काफी उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार आएगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से अच्छा लाभ होगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों को कुछ बदलावों से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा और पैतृक धन मिलने की उम्मीद भी बन रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। घरेलू वातावरण अनुकूल होने से राहत मिलेगी, रिश्तेदार हर कार्य में सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। दिन भर सेहत में गिरावट आएगी लेकिन शाम के बाद सुधार आएगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन की आमद राहत देगी।विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। मिले जुले परिणाम मिलेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कामकाज में आपका थोड़ा कम मन लग सकता है। आज अपने कामकाज से कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे। वहीं व्यापारी कम समय में दूसरों की तुलना में अधिक लाभ अर्जित करेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आप आर्थिक लाभ पाने की कोशिश करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आज आगे बढ़ सकती है, जिससे सभी घरवाले खुश नजर आएंगे। किसी भी कार्य के प्रारंभ में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

Exit mobile version