Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 17 सितंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन आपके लिए किसी नए घर या वाहन आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग को सावधान रहकर करना होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। खुशखबरी मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं और संतान से यदि पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान है, तो आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानकर उसे दूर करना होगा। आपकी सुख साधनों में वृद्धि होने से खुशी होगी। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सफलता मिल जाएगी। दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा, लेकिन आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। आपको कोई सिरदर्द और आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम का सोर्स बढ़ेंगे और यदि आपको कोई शारीरिक संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम को लेकर कुछ नई-नई खोज करेंगे, कहीं बाहर भी जा सकते हैं और आपको अत्यधिक बाहर के खाने से परहेज रखना होगा, क्योंकि उनको पेट से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान करेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनको पार्टनरशिप से भी अच्छे लाभ मिलेंगे और कुछ नए लोग भी उनके साथ काम करने की हामी भर सकते हैं। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में विवादित था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों को कुछ बदलावों से लाभ मिलने की उम्मीद है। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो आपकी इस आदत को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करें और आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नई योजनाएं सफल होंगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। आपको प्रमोशन आदि मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आप अपने मन की इच्छा को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं, जिनसे आप प्रेम करते हैं,  आप उनसे अपने प्रेम का इजहार करें, तो आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो विद्यार्थी किसी परीक्षा को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें उसमें अच्छी सफलता हासिल होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

Exit mobile version