आज 29 मई 2025 है। आज गुरुवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सुखद रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चे सिरदर्द बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। धैर्य रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। किसी आर्थिक मामले में जीत मिलने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। आप आज कोई साहसिक निर्णय लेकर भी लाभ ले पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज अधिक प्रयास करना होगा और कागजात को तैयार रहना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ होगा। दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज पद-प्रतिष्ठा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी क्षमता के अनुरूप काम मिलने से भी प्रसन्नता होगी। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके हर पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन लाभकारी रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी पूरी आस्था रहेगी। कार्यक्षेत्र हो या परिवार आप लोगों को साथ लेकर चलने में सफल होंगे। लोगों का भी आज आपके प्रति विश्वास बना रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। लाभ का दिन है। सेहत के मामले में आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। लेकिन एहतियात के तौर पर अपने खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आपका दिन आज सुखद बीतेगा, किसी पारिवारिक समस्या का भी आज समाधान हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लाभ में वृद्धि होगी और आपका प्रभाव भी आज बढेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन और वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। बिजनस में आपको आज लाभ मिलेगा। निवेश किए गए धन का आपको आज लाभ प्राप्त होगा। करियर में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म की ओर रहेगी। आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। किसी मित्र या करीबी लोगों से मिलने का आपको मौका मिल सकता है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज दूर हो जाएगी और घर में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कुछ परिवार का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, इनकी पढ़ाई में भी आपको आज सहयोग देना होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पूर्व में किए काम के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकता है। आज आपको किसी जिम्मेदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ होगा। सांसारिक सुख के साधन बढ़ेंगे। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। नौकरी में भी आप अपनी बात अधिकारियों के समक्ष आसानी से रख सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूती लेकर आएगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य साथ देगा। रचनात्मक कार्यों को भी आपकी आज रुचि बढेगी। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपको आज खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन बेहद खास बीतेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा।